चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसडीएम कोर्ट के लिए रवाना किया।
पुलिस के अनुसार फरसाटार में एक वैश्य परिवार में आपसी मामले में घर बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसमें असम प्रांत के सिलीगुडी से दूसरा परिवार सोमवार की प्रात: फरसाटार गांव में अपने घर पहुंचा कि दूसरे परिवार ने लाठी डंडे से हमला करने के साथ उनका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर चोटिल आनंद (35) व सूरज (85) के चोटों का डाक्टरी परीक्षण सीएचसी सीयर में कराया गया। जिसमें चिकित्सक ने आनंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश, जयनाथ व राजनाथ को सोमवार की शाम में गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट के लिए चालान कर दिया।