फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रतिमा रखने के मामले में चार नामजद समेत 15 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के हरिपुर में विवादित जमीन पर मूर्ति रखने व बवाल करने को लेकर पुलिस ने चार नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संपत्ति हड़पने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों हरिपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर प्रतिमा स्थापित कर दी गई। मंगलवार की सुबह काफी संख्या में लोग वहां पहंुचे। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति हो गई। अंजली गिरि ने पुलिस से विवादित जमीन पर स्थापित प्रतिमा को हटाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रतिमा उठाकर थाने चली गई। जिसके बाद महिलाओं ने ईंट पत्थर लाठी डंडा लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
जिसके बाद सीओ बांसडीह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में ले लिया, लेकिन रात में थाने से महिलाओं को प्रधान के देखरेख में सुपुर्द कर दिया गया। मामले में पुलिस ने चार नामजद व 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज की है। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें