फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी कार, सीनियर डाॅक्टर की माैत, दोस्त की हालत गंभीर; मचा कोहराम

Sun, 26 Jan 2025 10:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। कार सवार दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सीनियर डाॅक्टर काे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उनके दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद कुमार स्वर्णकार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident : यूपी के रसड़ा-बलिया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरविंद कुमार स्वर्णकार की मौत हो गई। उनके साथ अजित राय गम्भीर रूप से घायल है। उनका ट्राॅमा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन




डॉक्टर एके स्वर्णकार कुछ वर्ष जिला अस्पताल में तैनात थे। कोरोना काल में बसंतपुर सीएचसी पर एल वन में तैनात रहे। पिछले दो वर्षों से पीजी करने गए थे। 
विज्ञापन


बीती रात लखनऊ से दोस्त अजीत राय संग बलिया आ रहे थे। पूर्वांचल से उतरने के बाद खुद गाड़ी चलाने लगे। संवरा पुलिस चौकी के पास डिवाइडर से टकराकर कार नाले में पलट गई। इसमें दोनों बेहोश हो गए, रात का समय होने से किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी।

डॉक्टर एके स्वर्णकार की तरफ का शीशा क्षतिग्रस्त होने से उनका सिर पानी मे डूबने से मौत हो गई। कुछ घंटे बाद अजित राय को होश में आने पर वह किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल कर पास के लोगों को बताया, उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल अजित और डॉक्टर एके स्वर्णकार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर लगते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें