नरही। प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर किशनगंज लौट रहे परिवार के सदस्यों की कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -922 पर कठार खुर्द गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात को हुआ है। तीन लोग घायल हो गए हैं।
किशनगंज के कुर्ला कोर्ट थाना क्षेत्र लोधाबारी गांव के रहने वाले छह लोग महाकुंभ में स्नानकर प्रयागराज से बक्सर होते हुए लौट रहे थे। कार का टायर पंक्चर हो गया, इससे अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में फुलेश्वरी देवी (50) पत्नी शत्रुघ्न राजभर की मौत डुमरांव अस्पताल ले जाते हुए रास्ते हो गई है।
वहीं, गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न राजभर (35) पुत्र गणेश राजभर की मौत इलाज के दौरान बक्सर सदर अस्पताल में हुई। घायल लोगों में सरली देवी (32), आशा देवी (40), रेनु कुमारी (23) हैं।