नरही। नरही वसूली कांड का जिन्न फिर एक बार बाहर आ गया है। एक ऑडियो वायरल होने के बाद एक दलाल के रिश्तेदार जो सिपाही है की जांच शुरू हो गई है।
वसूली कांड में कुल 29 आरोपियों को जेल भेजा गया था। छह लोगों की जमानत हो चुकी है।
जुलाई 2024 में एडीजी पीयूष मोर्डिया एवं तत्कालीन डीआईजी वैभव कृष्ण की संयुक्त रूप से छापामारकर भरौली बाॅर्डर तथा कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध वसूली का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें 16 दलाल तथा दो पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस ने कुछ बड़े दलालों को भी चिह्नित किया था। इसमें बिहार के बक्सर के सारीमपुर का भी एक दलाल शामिल था। फिर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें एक दलाल पन्नेलाल हफ्ते में 12 लाख रुपये देने की बात कह रहा है।
आजमगढ़ डीआईजी ने इस दलाल तथा इसके एक रिश्तेदार सिपाही की दलाली की भूमिका की जांच शुरू करा दी है।
मुख्य आरोपी पन्नेलाल की अभी तक जमानत नहीं हुई है। नरही वसूली कांड का जिन्न फिर एक बार बाहर आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बाबत थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है। संवाद