बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के बेरुआरबारी-बांसडीह मार्ग पर मैरिटार के सिधौली मौजा के पास सोमवार की सुबह दो कारों के आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
सफेद रंग की कार बेरुआरबारी की तरफ जा रही थी जबकि लाल रंग की मारुति बांसडीह की तरफ जा रही। सिधौली के पास अचानक दोनों कारें आमने-सामने भिड गईं। इस हादसे में सहतवार निवासी सवार केशव प्रसाद सिंह (70), कमलेश सिंह (55), लक्ष्मीनारायण सिंह (65), कुंज बिहारी पांडेय (60) और सिकंदरपुर निवासी सुशील गुप्ता (45) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस कार्रवाई में जुटी गई।