फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परीक्षार्थियों के बेल्ट, टोपी, कड़ा लाॅकेट उतरवाने के बाद मिला प्रवेश

विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद अपने गंतव्य को जाते परीक्षार्थी।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के 15 केंद्रों पर शनिवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में शुचिता के साथ हो गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और शाम की पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक आयोजित की गई। सुरक्षा को लेकर अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। भर्ती परीक्षा को लेकर त्रिस्तरीय व्यवस्था है। जिसमें सुरक्षा, परीक्षा और गोपनीयता है। इसमें अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की जांच के बाद बायोमैट्रिक, फेस रिकगनिशन के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया गया। परीक्षार्थियों के बेल्ट, टोपी, कड़ा, रिंग, लाॅकेट उतरवाने के बाद प्रवेश दिया।
विज्ञापन

महिला परीक्षार्थियों ने कहा कि समय और मिलता तो परीक्षा और अच्छी होती। इस प्रकार परीक्षार्थियों में प्रश्नपत्रों को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रया आई। रविवार को भी सभी संबंधित केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश तो दूर वहां तक किसी भी अन्य लोगों का पहुंचना मुश्किल था। परीक्षा में सुरक्षा को लेकर दो एएसपी, तीन सीओ व 15 इंस्पेक्टर समेत 562 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिससे सुरक्षा में सेंधमारी असंभव हो गई थी। पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें