फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष और मंत्री पद छोड़ सभी पदों के प्रत्याशी निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में बुधवार को विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों द्वारा अपना पर्चा वापसी लेने के बाद अध्यक्ष एवं मंत्री पद को छोड़ शेष पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिये गये।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए द्वारिका सिंह एवं अमर बहादुर सिंह तथा मंत्री पद पर आलोक कुमार एवं सतीश चन्द्र द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार, रवि संयुक्त मंत्री, पुस्तकालय पद पर संजय दत्त, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर रमेंद्र प्रताप सिंह एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, लेखा परीक्षक पद पर कपिलेश्वर दयाल, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिये कौशल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिये कृष्णकांत तिवारी, धीरेंद्र कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। बताया कि 21 अक्टूबर को मतदान एवं परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें