फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थी उग्र, आज नगर बंद का ऐलान

Tue, 24 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने छात्रनेताओं के नेतृत्व में दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया।  उग्र अभ्यर्थियों ने इसके विरोध में बुधवार को नगर बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन


वहीं जिले भर में जगह-जगह मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया, जमकर नारेबाजी की। चयन प्रकि्रया रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की।

छात्रसंघ युवा मोर्चा के जिला इकाई ने स्टेडियम तिराहा स्थित पुलिस आफिस के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस पुतला फूंक रहे छात्रों को दौड़ा लिया, जिससे आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।


पुतला फूंकने के बाद छात्रों ने कलेक्ट्रेट स्थित कंपनी बाग में बैठक की। छात्रनेता अभिषेक सिंह रंजन ने कहा कि फाइनल कट आफ में एक वर्ग विशेष के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे में मामले की सीबीआई जांच जरूरी है। जिलाध्यक्ष भैया अमित सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस भर्ती में व्यापक धांधली की गई है।

धांधली का आलम यह है कि भर्ती प्रक्रिया में 55 हजार 129 अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बुलाया गया, जिसमें 34 हजार अभ्यर्थी केवल ईटावा और मैनपुरी के हैं। पुतला फूंकने वालों में आलोक सिंह कुंवर, ओंकार सिंह, विवेक, रजत, रत्नाकर पांडेय, दिलीप, अनूप, रणवीर सिंह, अंबरीश आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें