फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रोकने पर घरवालों का हंगामा

Tue, 24 Mar 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाइनमैन की मौत के बाद जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए उसकी लाश को रखवाने पर घरवाले नाराज हो गए। लाश को साथ ले जाने के लिए मंगलवार को हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और शवगृह में लाश रखवाया।
विज्ञापन


सहतवार थाने क्षेत्र के बलेउर के भरटोलिया निवासी प्राइवेट लाइनमैन दिलीप चौरसिया (25) मंगलवार को शट डाउन लेकर गांव में एक ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर कर रहा था।

इसी बीच अचानक बिजली आ गई और वह करंट से झुलस गया। लोगों के सहयोग से परिवार के लोग उसे पीएचसी सहतवार ले गए। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लाइनमैन की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल प्रशासन ने लाश शवगृह में रखने को कहा।

इससे इनकार करते हुए घरवाले शव ले जाने की जिद पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे ओक्डेजनगंज चौकी प्रभारी शेष कुमार शर्मा ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही शव को शवगृह में रखवा दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें