फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर टूटी, फसल डूबी

Wed, 20 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के कटहुरा-रामपुर गांव के समीप दो स्थानों बीती रात शारदा नहर के  अचानक टूट जाने से सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों  के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के कटहुरा-रामपुर गांव  के समीप दो स्थानों पर अचानक नहर टूट जाने के कारण रामपुर निवासी श्रीनाथ  का लगभग आठ बीघा गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। वहीं रामपुर निवासी लल्लन सिंह  की लगभग 10 बीघा, श्रीभगवान की आठ बीघा गेंहू की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो  गई।


 उधर कटहुरा निवासी बालकिशुन यादव का लगभग तीन बीघा, कपिल देव एवं  सर्वदेव यादव का लगभग पांच बीघा गेंहू की फसल जलमग्र होकर नष्ट हो गई। इसके  अलावा क्षेत्र के दर्जनों किसानों की गेंहू की फसल जलमग्र होकर पूरी तरह  नष्ट हो गई।
विज्ञापन



 किसानों का आरोप है कि विभाग के लापरवाही के चलते नहर टूट गई  है। अगर विभाग प्रत्येक वर्ष नहर की साफ-सफाई करवाता और नहर की मरम्मत करवाता तो किसानों को इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन



 लेकिन प्रत्येक साफ-सफाई के  नाम पर ठेकेदार और विभाग के अधिकारी कागज  पर ही साफ-सफाई कर लेते है।  जिसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें