ग्रामसभा विसौली सब्जी मंडी के प्रांगण में बुधवार की सुबह नि:शक्त उपकरण
वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 111 नि:शक्तजनों में विभिन्न प्रकार
के उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवागत जिला
पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि ने 11
वैशाखी, 13 टू व्हीलर, सात अंधी छड़ी, तीन कान की मशीन तथा 77 ट्राइ साइकल
नि:शक्तजनों में वितरित किया । इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि
ने कहा कि इसका लाभ सभी पात्रों को उठाना चाहिये।
कहा कि नि:शक्तजन अपने
गांव के प्रधान और बीडीओ से मिलकर इसका लाभ उठाये। जिला विकलांग कल्याण
अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि इस शिविर के लिए बांसडीह विधान सभा
के सचिव लल्लन यादव को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मंत्री से कहकर शिविर
का आयोजन करवाया और नि:शक्तजनों को लाभांवित करवाया।
कहा कि डा. सुधीर
तिवारी, राकेश यादव, अरविंद कुमार राम के सहयोग से दो वर्षो से लगभग
चिन्हित किया जा रहा है। अब तक लगभग पांच हजार नि:शक्तजनों में वितरण किया
जा चुका है। 18 वर्ष से ऊपर 40 प्रतिशत वाले नि:शक्तजनों को पेंशन दिया
जा रहा है।
जो लोग छूट गए है उन्हें चिह्नित कर जल्द ही पेंशन की सुविधा
दिलाई जाएगी। इस वर्ष भी मार्च महीने में आवश्सकतानुसार इनकी सर्जरी कराई
जाएगी। इस मौके पर रंजीत चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, मदन यादव, मनोज यादव,
लियाकत अली, अलगू चौधरी आदि रहे।