फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा वालों के खिलाफ चला अभियान, 20 वाहन सीज और 80 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर में बुधवार को संयुक्त अभियान वाहनों के विरुद्ध चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी एके सिंह, एआरटीओ के आरआई राजभूषण, टीएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में चले अभियान में 20 वाहनों को सीज तथा 80 वाहनों को चालान किया गया।
विज्ञापन

पिछली बैठक में पांच अक्टूबर से अपने-अपने रूट पर चलने तथा अपने ई रिक्शा पर रूट चस्पा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया था, लेकिन ई रिक्शा वाले अपने वाहनों पर रूट चार्ट का पंपलेट चस्पा नहीं किया और इधर से उधर भ्रमण कर रहे थे। जिनके विरुद्ध चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड , माल गोदाम , कदम चौराहा पर संयुक्त अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा जो मैजिक चालक या अन्य वाहन अपना स्टैंड छोड़ कर के शहर के अंदर इंट्री किए थे, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। जिससे वाहन चालको में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों एवं अन्य वाहनों के चालकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने रूट एवं अपने अपने स्टैंड से ही सवारी उठाएं एवं चलाएं। अन्यथा यह अभियान आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें