नरहीं। घरेलू विवाद के बाद एक दिव्यांग ने पहले पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी, उसके गांव के बाहर बागीचे में पेड़ पर लटकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के कथरियां गांव निवासी नंदलाल राम (45) पुत्र फूलचंद राम एक पैर से मामूली रू प से दिव्यांग था। उसका परिवार के सदस्यों से कुछ विवाद हुआ था। मंगलवार दोपहर उसने पहले डायल 112 पर फांसी लगाने की सूचना दी। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के बाहर आम के पेड़ पर गमछे को फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि फांसी पर लटकने से पहले उसने शराब भी पी लिया थी। वहीं, थाना प्रभारी मदन पटेल का कहना कि दिव्यांग को पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी देने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है।