फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुभासपा के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान

विज्ञापन
नगरा में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हाथ उठाकर एकजुटता प्
विज्ञापन
नगरा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगरा के एक स्कूल में किया गया। पार्टी के प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता लग जाएं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक संख्या में प्रतिनिधि भेजें। पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को एमएलसी बनाने का काम किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है। जब मैं चुनाव लड़ रहा था तो लोग बनारसी कहकर बाहरी बता रहे थे। आज मैं भी बलिया का निवासी हो गया हूं। पार्टी गठन के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गरीबों की आवाज को सदन में उठाने का वादा किया था। उसे पूरा करते हुए जिसकी कोई पहचान नहीं थी उस जाति राजभर, चौहान, कमकर आदि को पहचान दिलाई।
इसके पहले डॉ. अरविंद राजभर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बेल्थरारोड से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रवीण प्रकाश ने चांदी का मुकुट सम्मानित किया। सम्मेलन में 35 से अधिक लोगों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, राष्ट्रीय महासचिव रजनीश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, रुद्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। अंशु राजभर, कृष्ण मोहन सिंह, जावेद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें