फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कैडेट्स ने सीखे अनुशासन और उत्तम स्वास्थ्य के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। पकवाइनार स्थित बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज में संचालित 93 यूपी बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को जीवन रक्षक कौशल सिखाए गए। शिविर के विभिन्न सत्रों में कैडेट्स को सैन्य अनुशासन के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत प्रातःकालीन पीटी और योग से हुई। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कहा कि एनसीसी का मूल आधार ही अनुशासन है। एक श्रेष्ठ सैनिक बनने के लिए शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता का होना अनिवार्य है। अनुशासन केवल सैन्य जीवन में ही नहीं, बल्कि नागरिक जीवन में भी सफलता की कुंजी है। स्वास्थ्य सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा के चिकित्सा अधिकारियों ने कैडेट्स को गर्मी के मौसम में होने वाली चुनौतियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया। डायरिया, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और फूड पॉइजनिंग के लक्षणों और उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। कैडेट्स को ओआरएस घोल तैयार करने की विधि का डेमो दिया गया। हाथ धोने की सही तकनीक, सुरक्षित पेयजल का उपयोग और संतुलित आहार के बारे में बताया गया। महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू यादव ने महिला कैडेट्स को स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी जानकारियों और सावधानियों से अवगत कराया। मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन अजय प्रताप सिंह, ले. हरिश्चंद्र पटेल, ले. पंकज सिंह, डॉ. अब्दुलरब, संजय कुमार यादव, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें