बलिया। कोरोना वायरस (कोविड 19) की संक्रामकता को कम करने एनसीसी कैडेट्स का अभियान काफी कारगर साबित हो रहा है। ये बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में काफी सहायक हो रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों को कई इलाकों में तैनाती पर जोर भी दिया है।
कैडेटों ने भी बैंकों एवं ग्राहक सेवा केंद्र पर अनियंत्रित भीड़ को सोशल डिस्टेंस बनाने के साथ ही मास्क बांट कर उसके प्रयोग के अनुपालन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है। एनसीसी के सहयोगात्मक एवं प्रभावी कार्यशैली की प्रशंसा जन मानस एवं अधिकारियों द्वारा की जा रही है। एनसीसी कैडेटों की कार्यशैली से प्रभावित होकर जिला प्रशासन ने 93 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल डीएस मलिक से और प्रशिक्षित एनसीसी स्वयं सेवकों की मांग की है।