फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद ने उद्घाटन तैयारी पर किया मंथन

Sat, 09 May 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विधानसभा समाजवादी पार्टी की आवश्यक बैठक शनिवार को चंद्रशेखर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर काबीना मंत्री नारद राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें 10 मई को जिला चिकित्सालय में नव निर्मित सेनानी स्व. ठाकुर जगन्नाथ सिंह आपातकालीन कक्ष एवं पोस्टमार्टम हाउस के उद्घाटन समारोह को सफल बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


 नारद राय ने कहा कि जिला चिकित्सालय स्थित नव निर्मित सेनानी स्व. ठाकुर जगन्नाथ सिंह आपातकालीन कक्ष एवं पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नीतिन अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अक्टूबर माह तक ट्रामा सेंटर के उद्घाटन की उम्मीद जताई।

 इस दौरान काबीना मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में शीघ्र ही डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रा साउंड की व्यवस्था की जाएगी। इमरजेंसी के बन जाने से बलिया के गरीब जनता को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को हम लोग जनता तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए चट्टी-चौराहों पर कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहनी पड़ेगी। भाजपा के लोग केवल हवाहवाई बात करते हैं, धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। कहा कि बलिया के विकास के लिए यहां के सारे मंत्री, विधायक एकजुट हैं। इसलिए विकास के लिए पैसा आड़े नहीं आएगा और आगे भी विकास जारी रहेगा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष राज कुमार पांडेय, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त, अनुसूचित एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यास गोड, बब्लू तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें