फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन को झुलसा रही सूर्य की तपिश

Sat, 09 May 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी की तपन से हर कोई बेहाल है। दस बजे के बाद लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। घर से निकलने वाले लोग शरीर को ढक कर निकल रहे हैं। वहीं गला तर करने के लिए लोग पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


बीते अप्रैल माह में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से लोग परेशान थे।  वहीं  मई महीना शुरू होते ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जनपद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। आगे तापमान और बढ़ोत्तरी की संभावना है। गर्मी के मद्देनजर लोग खानपान में सावधानी बरत रहे हैं। चाट-पकोड़ा, फुल्की बेचने वालों का धंधा मंदा चल रहा है वहीं पेय पदार्थ बेचने वालों की चांदी कट रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें