फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए व एनआरसी नागरिकता देने के लिए, लेने के लिए नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। भीमपुरा बाजार में सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जन-संवाद आयोजित किया गया। इसमें नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि सीएए नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं।
विज्ञापन

कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताणित धार्मिक अल्पसंख्यकों अर्थात हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए बनाया गया है ना कि यहां से मुस्लिमों को देश से निकालने के लिए। इसमें किसी को डरने व भ्रमित होने की तनिक भी आवश्यकता नहीं है। उक्त तीनों देशों से आये हुए वे लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक प्रवेश कर लिया था, वे सभी भारत के नागरिकता के पात्र होंगे। भाजयुमों के जिलामंत्री रोमित सिंह ने कहा कि सीएए को राष्ट्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि विपक्ष, वोटबैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला कर दुष्प्रचार कर रहा है इन सबसे बचकर रहना है। कहा कि कुछ अराजकतत्वों द्वारा यह भ्रामक कुप्रचार किया जा रहा है कि इस कानून से एनआरसी बनाया जायेगा, मुसलमानों में भय व्याप्त कर कुत्सित राजनीति, राष्ट्रविरोधी एवं वभिाजनकारी ताकतें कर रही है। जिनसे हमें सदैव सतर्क रहते हुए उनका प्रतिकार करना है तथा एक दूसरे को जागरूक करते हुए जिम मेदार नागरिक का फर्ज अदा करना है। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री रानू शाही, अभिनव सिंह राजू, व्रजेश सिंह, चुनमुन सिंह, चुलबुल सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अजय मिश्रा, सुनील कन्नौजिया, देवेंद्र यादव, श्रीनारायण राजभर, दशमेंद्र चौहान, सुधीर चौहान, दुर्गा सिंह, प्रिंस सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें