फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रसड़ा व रतनपुरा में बनेगा बाईपास, फेफना-मऊ एनएच पर अब तीन आरओबी

विज्ञापन
फेफना-मऊ मार्ग।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बलिया। फेफना- मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की परियोजना अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। इस मार्ग पर पहले पांच आरओबी बनाने की योजना थी। अब रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनाने का डिजाइन फाइनल हो गया है। ऐसे में अब तीन जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

फेफना-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बलिया में 33 राजस्व गांव व 40 राजस्व गांव का भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। अब इस इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तीन स्थलों पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनने से इस क्षेत्र का विकास होगा। मऊ-फेफना फोरलेन परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से निर्माण की तैयारी काफी पहले से चल रही है। करीब 56 किलोमीटर लंबा मार्ग एनएच-128 बी के बन जाने से मऊ-बलिया के साथ आजमगढ़ मंडल के बीच बलिया का सीधा जुड़ाव हो जाएगा।
मंडल कार्यालय जाने में कम से कम एक घंटे की कमी आ जाएगी। एनएचआई ने डीपीआर में संशोधन करते हुए अब तीन आरओबी और दो बाइपास बनाने का निर्णय लिया गया है। रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनाने की योजना फाइनल हो गई है। फेफना से मऊ एनएच पर पांच जगहों पर रेलवे क्रॉसिंग पड़ता हैं। जिले के सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी की योजना अब धरातल पर उतरती दिखाई देने लगी है। फेफना-मऊ मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए पिछले साल शासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति दी है। अब बाईपास व रेलवे ओवर ब्रिज का डीपीआर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

-
पांच स्थलों पर बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
राष्ट्रीय राजमार्ग बलिया-मऊ अब पांच रेलवे क्रॉसिंग पड़ती हैं। इनमें फेफना, गढि़या, पकवाईनार और मऊ के रतनपुरा व हलधरपुर शामिल हैं। फेफना व मऊ के बीच एक स्थान पर टोल प्लाजा भी बनाने की योजना है। टोल प्लाजा के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है।
-
वर्जन
फेफना-मऊ फोरलेन निर्माण के लिए दोबारा सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। रसड़ा व रतनपुरा में बाईपास बनाने की डिजाइन फाइनल हो गई है। वहीं, बलिया व मऊ में भूमि अधिग्रहण का चिह्नांकन कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन

- इंजीनियर अजय सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई गाजीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें