फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जब तक हुई शिनाख्त, तब तक हो चुका था अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। तीन दिन पहले काजीपुरा रेलवे क्राॅसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मृत अज्ञात व्यक्ति की पहचान सुखपुरा गांव निवासी परशुराम रौनियार (59) के रूप में हुई। लेकिन शिनाख्त से पहले ही अंतिम संस्कार किया जा चुका था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को देखकर परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। हालांकि उसके कुछ घंटे पूर्व ही शव का दाह संस्कार जीआरपी कर चुकी थी। परिजनों को अंतिम दर्शन व दाह संस्कार करने का मौका नहीं मिल पाया।
सुखपुरा गांव निवासी परशुराम रौनियार 14 जनवरी को परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर स्वजनों ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस व परिजन उनकी तलाश में जुट गए। वहीं, दूसरी तरफ 14 जनवरी की रात रेलवे स्टेशन के काजीपुरा क्राॅसिंग पर ट्रेन की चपेट में आए एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी ने शिनाख्त न होने पर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

उक्त व्यक्ति की फोटो तमाम थानों व सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पोस्ट कर दी गई। तय समय पर शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी विवेकानंद यादव ने बताया की अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त परशुराम रौनियार के रूप में हुई। परिजन दाह संस्कार के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर फोटो देख कर पहुंचे, उन्होंने फोटो व कपड़े से शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें