फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचयात सदस्य के रिक्त पदों पर होगा उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पड़े पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी, नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन 11 फरवरी को होगा। 19 फरवरी को सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 21 फरवरी को कार्य की समाप्ति तक मतगणना का कार्य होगा। नामांकन और मतगणना का कार्य ब्लॉक मुख्यालय पर होगा।
जिले में सोहांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में क्षेत्र पंचायत के वार्ड 49, ब्लॉक नगरा के गांव सरया गुलाब राय में क्षेत्र पंचायत का वार्ड पांच रिक्त हैं। इसके साथ ही ब्लॉक सीर के गांव रछौली, ब्लॉक मुरली छपरा का गांव अमाबागोउपा, ब्लॉक बिलहरी के गांव एकौना में प्रधान पद की सीट रिक्त है। जिले के विभिन्न ब्लाकों में ग्राम पंचायत की कुल 17 सीट रिक्त है, जहां पर उपचुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें