फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मांगों को लेकर थाने में पहुंचे कारोबारी, ईओ के नहीं पहुंचने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगर पंचायत नगरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार को व्यापारी अपनी मांगों को लेकर थाना परिसर में पहुंचे। लेकिन बैठक में ईओ व राजस्व अधिकारी के नहीं पहंुचने पर हंगामा किया। यह बैठक पूर्व नियोजित थी।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे व्यापारियों को प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने शांत कराया। नगर पंचायत में अस्थायी ठेले खोमचे व रेहड़ी वाले व्यापारियों का कहना है कि जिनकी दुकानें सड़क से सटकर हैं, वह लोग ठेला व सब्जी की दुकानों को लगाने के लिए लाखों रुपये उधार लिए हुए हैं, हमें उजाड़ने से पहले हमारा पैसा भी प्रशासनिक अधिकारी वापस कराएं। वहीं, स्थायी व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत अतिक्रमण हटाने से पहले यह चिह्नित करे कि कहां तक खाली करना है। फिर अतिक्रमण हटाया जाए। अन्यथा हम लोग अतिक्रमण नहीं हटाने देंगे। ठेले खोमचे व सब्जी वालों के लिए बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधी उमाशंकर राम ने सिकंदरपुर मार्ग पर टीवी अस्पताल के सामने खाली जमीन पर अनुमति मांगी। बैठक में आलोक शुक्ला, जयप्रकाश जायसवाल, राजीव सिंह चंदेल, काशीनाथ जायसवाल, रामदरश यादव क्रांति, रिजवान भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें