फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट से मिली राहत और खुलें बाजार तो चहकें दुकानदार और खरीददार

विज्ञापन
नगर के स्टेशन रोड स्थित साड़ी दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अनलाक -वन में दुकानें खुलने से कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। कहीं दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ है तो कहीं औसत और कहीं नहीं के बराबर है। बाजार खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कापालन नहीं किया जा रहा है। जिले में जहां कोरोना संक्रमित मरीज हैं, वहां बाजार बंद हैं। जहां मरीज नहीं हैं वहां बाजार अब खुलने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के गुदरी बाजार, कासिम बाजार, लोहापट्टी, चौक, सिनेमारोड, विशुनीपुर, ओक्डेनगंज समेत प्रमुख बाजारों के अलावा मीना बाजार के खुलने से जहां चहल-पहल बढ़ गई है, वहीं पिछले 68 दिनों से ठप पड़ा कारोबार पटरी पर आने लगा है। दुकानदारों के हिसाब से बिक्री का औसत काफी कम है और लोग आवश्यक सामानों की खरीद पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। कपड़ा, कास्मेटिक, प्लास्टिक और रेडीमेड वस्त्रों की ठीक बिक्री हो रही है। लंबी बंदी के बाद छूट मिलने से तेजी से जनजीवन सामान्य होता नजर आ रहा है। ग्राहक पहले की तरह ही बाजार में नजर आ रहे हैं। लोगों में कोरोना का खौफ कम हो गया एवं अब लोग इसे भूल से गए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर मास्क, सैनीटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें