फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मॉल टाइप मॉडर्न मॉडल के रूप में विकसित होंगे बस स्टेशन

विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
विज्ञापन
बेल्थरारोड। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य सेवाओं को और जन हितैषी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने कहा कि अब बेल्थरारोड और रसड़ा के बस स्टैंड को मॉल टाइप मॉडर्न मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अब बेल्थरारोड और रसड़ा के बस स्टैंड्स को मॉल टाइप मॉडर्न मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इन आधुनिक बस स्टैंड की भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर बसों का संचालन होगा, जबकि ऊपरी मंजिलों पर मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट्स और यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार एवं व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बलिया के लोगों की प्रतिभा की सराहना करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि बलिया की धरती ने हमेशा देश को नई दिशा दी है। यहां के लोग देश के हर कोने में नाम कमा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि बलिया को विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ा जाए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ आरके सिंह, डॉ चंदन सिंह, डॉ कुशाग्र सिंह, केके चौहान सहित चिकित्सा व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें