फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: क्राॅसिंग बंद होने से लगा जाम, स्कूली बसें फंसीं

विज्ञापन
नगर के जगदीशपुर तिराहा ओवरब्रीज मार्ग पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
बलिया। चित्तू पांडेय चौराहे पर रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से शहर में मंगलवार की दोपहर में जगदीशपुर चौराहे से ओवरब्रिज तक एक घंटे वाहनों का जाम लगा रहा। जाम में एक एंबुलेंस, छह स्कूली बसें फंसी रहीं। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो गया। जाम में फंसे ई-रिक्शा की सवारियां पैदल जाने लगीं। ट्रैफिक जवानों के प्रयास के बाद जाम खत्म हुआ तो वाहनों का आवागमन चालू हुआ।
विज्ञापन


चित्तू पांडेय चौराहा पर रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैफिक जवानों ने कचहरी की तरफ जाने वाहनों को ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट कर दिया। अचानक वाहनों का लोड बढ़ने से जिला अस्पताल, जगदीशपुर चौराहा व रोडवेज तिराहे पर जाम लगा गया। देखते ही देखते ओवरब्रिज पर दोनों तरफ से वाहनों के फंसने से चालक परेशान हो गए। जाम में फंसे लोगों को निकलने में करीब एक घंटे लग गया। अधिवक्ताओं को परिवार न्यायालय आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ी। यातायात कंट्रोल रूम से बैठे पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर नजर बनाए रहे। जगदीशपुर चौराहा पर सड़क किनारे ठेले पर फल व भूजा बेचने वालों के जाम लगने के बाद भी दुकान पीछे न करने के कारण पैदल चलने वाले राहगीर गली से होकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें