फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एडीएम का दहन किया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में गोंड समुदाय के लोगों ने नगर के टीडी काॅलेज चौराहा पर अपर जिलाधिकारी का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया।
विज्ञापन

इस दौरान गोंड समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टीडी काॅलेज चौराहे से गुजर रहे नगर मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा ने पुतला दहन कर रहे लोगों को फटकार लगाई। उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के इस प्रकार का कार्य करना अपराध है। इसके लिए पुतला दहन कर रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
गोंड समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे धरना स्थल से जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टीडी काॅलेज चौराहा पहुंचे।
गोंड समाज के लोगों का आरोप है कि विगत दिनों अपर जिलाधिकारी ने बयान जारी किया था कि गोंड जनजाति जनपद में नहीं पाई जाती है। इससे गोंड समुदाय के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आगसा के संरक्षक अरविंद गोंडवाना व युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश शाह ने कहा कि जनजाति गोंड विरोधी मानसिकता से ग्रसित उत्पीड़नकारी बयान देने वाले ऐसे अपर जिलाधिकारी जिले के गोंड जाति के लोगों की जाति बदलने का षडयंत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश शाह, दीपू गोंड, मुन्ना प्रधान, सूचित गोंड, सुमेर गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें