सिकंदपुर कस्बा में अतिक्रमण हटाने के बाद जाता बुलडोजर।
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। कस्बा के बलिया रोड, बेल्थरा रोड, बस स्टेशन चौराहा, मनियर रोड पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान अधिकांश दुकानदार प्रशासन का बुलडोजर देख अतिक्रमण हटा दिया। यह कार्रवाई करीब ढाई घंटे तक चलती रही।
बता दे कि कस्बा के बलिया रोड, बेल्थरा रोड, मनियर रोड, बालूपुर रोड, बस स्टेशन चौराहा, बाजार रोड, फुटपाथ पर पटरी ठेले वाले दुकानदारों का कब्जा हो गया है। जिसके चलते सड़क सकरी हो गई गई है और आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, अधिशासी अधिकारी अरुण यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत में बुलडोजर चला। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी दशा में सड़क के फुटपाथ पर नहीं रहने दिया जाएगा। कहा कि फल विक्रेताओं को बस स्टेशन चौराहा के बगल में जगह चिन्हित कर दिया गया है, जल्द ही नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई करा दिया जाएगा। चेतावनी दी कि आज के बाद फल की दुकानें वही लगेंगी। इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।