फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में जाने की अफवाह पर बसपा के इकलौते विधायक ने एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बसपा से प्रदेश के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं दिन भर होती रहीं। शनिवार को उनके भाजपा में शामिल होने संबंधी सूचना सोशल मीडिया में तेजी फैलने के बाद उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया एकाउंट को बंद करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

रसड़ा विधान सभा सीट से निर्वाचित बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया में झूठी सूचना प्रसारित करने पर संबंधित फेसबुक एकाउंट को ब्लाक करने और कार्रवाई केलिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। विधायक ने पत्र में कहा है कि एक फेसबुक एकाउंट से भ्रामक और आधारहीन सूचनाएं इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की गई हैं। इस तरह की सूचना फैला कर जनता के बीच मेरी लोकप्रिय छवि को धूमिल करने की सोची समझी साजिश सुनियोजित एवं कूटनीतिक तरीके से रची जा रही है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में उमाशंकर सिंह के भाजपा में जाने व उनके कैबिनेट में शामिल होने और बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी से उन्हें निलंबित कर देने की अफवाहें छाई रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें