फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे बसपा कार्यकर्ता

Thu, 29 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की सदस्यता रद्द होने पर गुस्साए समर्थक और बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। लोकायुक्त का पुतला फूंक कर उन्होंने नाराजगी का इजहार किया। कहा कि उमाशंकर सिंह पर कार्रवाई सत्ता के दबाव में     हुई है।
विज्ञापन


गुरुवार को बसपा नेता कृष्णा राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बलिया रेलवे स्टेशन पर एकजुट होकर लोकायुक्त का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता रद करना राजनीति से प्रेरित है। कार्रवाई पर कृष्णा राय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना देश में पहली बार हुई है।
आरोप लगाकर उमाशंकर सिंह की मान्यता रद की गई। यह सरासर गलत है और इसकी लड़ाई आगे तक लड़ेंगे। इस मौके पर जय प्रकाश पहलवान, सद्दाम, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल सिंह, चंद्रभूषण राय, जवाहर गोंड, अंगद तिवारी, छोटे गुप्त, उमेश गुप्त, रामप्रकाश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें