फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल शुरू

Tue, 21 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मचारियों ने फोरम आफ बीएसएनएल यूनियंस के आह्वान पर सोमवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। साथ ही बीएसएनएल का भी निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारियों की हड़ताल से पूरे दिन मोबाइल नेटवर्क बाधित रहा।

आंदोलन को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष केएल राव ने कहा कि उपकरणों की फौरन खरीद किया जाय। बीएसएनएल को घाटा पहुंचाने वाली ग्रामीण सेवाओं के लिए क्षतिपूर्ति प्रदान की जाय।
विज्ञापन


बीएसएनएल की सेवाओं के विस्तार के लिए बीती सहायता प्रदान किया जाए। बीएसएनएल और एमटीएनएल का विलय कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  कर्मचारियों के आंदोलन के चलते सभी कार्यालय पर ताला बंदी रही।

ब्राडबैंड सहित तमाम सेवाएं दिनभर बाधित रही। अपनी मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल पर है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो और भी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


 इस मौके पर परमात्मा राम, केके पांडेय, रामजी साह, आरएस राम, आरएन सिंह, एसएन सिंह, आरवाई शर्मा, केएन वर्मा, एचएन पांडेय, पंकज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें