नगर पालिका क्षेत्र में एपीएल कार्ड पर राशन वितरण एवं बिजली की समस्या को लेकर चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष शंभू चौरसिया ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र के राशन कोटेदारों के यहां एपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में ओमप्रकाश, संजय चौरसिया, शिवजी वर्मा, शैलेश राय, प्रेमशंकर चौरसिया, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, रवींद्र यादव, मुन्नू यादव, कोमल यादव, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।