फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षकाें का एक दिन का वेतन रोका

Fri, 06 Jan 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
crore rupees
विज्ञापन
बीएसए डा. राकेश सिंह ने शुक्रवार को पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सभी स्कूल बंद मिले। बीएसए ने बंद स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। बीएसए ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में अत्यधिक ठंड होने के कारण समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत 8वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन



जबकि कार्यरत शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिया गया है। बावजूद निरीक्षण में विद्यालय बंद पाया जाना, आदेश की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। बीएसए डा राकेश सिंह सबसे पहले शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रावि मुस्तफाबाद बस्ती पहुंचे, जहां विद्यालय पर ताला लटका मिला। वहां से बीएसए प्रावि सरायभारती नम्बर-एक  गये, वहां भी ताला बंद मिला।

इसके अलावा प्रावि नारायनपुर पर भी ताला बंद मिला। इसके बाद बीएसए  शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्रावि व उप्रावि पहाड़पुर अनु. बस्ती का निरीक्षण किया, यहां भी दोनों स्कूलों पर ताला ही लटका हुआ मिला। जिस पर बीएसए ने विद्यालयों पर कार्यरत सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। बीएसए ने कहा कि आदेश की अवहेलना किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जायेगी।
विज्ञापन



वहीं, विधान सभा चुनाव को देखते हुए उन प्रावि/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों से रंगाई-पुताई, रैम्प, विद्युतीकरण इत्यादि अपूर्ण कार्यो को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया है, जहां पोलिंग बूथ है। कहा कि समय सीमा के बाद कार्य अपूर्ण मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें