फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में शादी समारोह में बवाल: स्टेज पर फोटो खींचवाने को लेकर भिड़े दुल्हन और दूल्हे के भाई, चाकूबाजी में युवक की मौत

Sat, 05 Feb 2022 12:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ले में शुक्रवार रात  फोटो खींचवाने को लेकर घराती एवं बाराती भिड़ गए। इस दौरान चाकू से हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ले में शुक्रवार की रात फोटो खींचवाने को लेकर घराती एवं बराती आपस में भिड़ गए। मामला ने तूल पकड़ा और राजेश पासवान (19)  को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक के पिता रामनाथ की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। मृतक के पिता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि बैरिया थाना क्षेत्र के सिताब दियरा गांव निवासी सूरज गुप्ता की बरात शुक्रवार शाम बेदुआ मोहल्ला निवासी बनारसी गुप्ता के यहां कृष्णा नगर स्थित एक लॉज में आई  थी।

शादी समारोह में कृष्णा नगर निवासी राजेश पासवान (19) भी गया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे स्टेज पर दुल्हन के भाई राजा गुप्ता और दोस्त फोटो खिंचवा रहे थे। तभी दूल्हे का भाई विकास गुप्ता राजा को फोटो खिंचवाने से मना करने लगा। इसी बात को लेकर राजा गुप्ता से दूल्हा के भाई विकास गुप्ता व कैमरामैन झगड़ा करने लगे।

विज्ञापन

रामनाथ ने आरोप लगाया कि राजेश पासवान झगड़ा छुड़ाने गया तो विकास गुप्ता व कैमरामैन ने मेरे लड़के पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

किसी तरह संपन्न हुई शादी

घटना के बाद लॉज में भगदड़ मच गई। किसी तरह शादी संपन्न हुई। सूचना मिलते ही एएसपी विजय त्रिपाठी, शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीसीटीवी  फुटेज को खंगाला। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामनाथ के तहरीर पर विकास गुप्ता एवं एक अज्ञात के खिलाफ धारा 302 एवं एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें