फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आधी रात से सील होगा भरौली पुल

Mon, 26 Oct 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के 28 अक्टूबर को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रशासन द्वारा आज मध्य रात्रि में सोहांव विकास खंड अंतर्गत यूपी-बिहार को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु भरौली को सील कर दिया जाएगा। पुल दूसरे दिन शाम पांच बजे तक सील रहेगा। इस दौरान 24 घंटे तक पुल पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहेगा।  तीसरे चक्र में बक्सर, आरा, भोजपुर सहित यूपी से सटे कई जनपदों में चुनाव होना है।
विज्ञापन



बिहार विस चुनाव को लेकर यूपी-बिहार की पुलिस संयुक्त रूप से पिछले  एक माह से अपराधियों पर नकेल कस रही है। बार्डर पर सघन चेकिंग भी जारी है। चुनाव पूर्व कई बार दोनों प्रांतों के आला अफसरों के बीच बैठकें भी र्हुइं। इसी कड़ी में 28 अक्टूबर को बक्सर जनपद सहित आस-पास के जिलों में विस चुनाव होने के कारण बिहार प्रशासन जहां वीर  कुंवर सिंह सेतु भरौली को सील कर देगा वहीं जल मार्गों में नावों के संचालन पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी।
इस वजह से दो दिन पहले से ही बड़े वाहन जहां-तहां रुक गए हैं।


अब ये वाहन 28 की शाम अथवा 29 अक्टूबर की सुबह ही पुल के रास्ते निकल पाएंगे। बिहार में चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों के शरण लेने       और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने   की आशंका बनी रहती है। अपराधी बिहार के चुनाव में खलल डालने  को आतुर रहते हैं। इसके मद्देनजर बिहार पुलिस    पूरी तरह से चौकन्नी है। बार्डर   पर सेना के जवान भी तैनात हैं। ऐसे में दर्जनों सीमावर्ती गांव संगीनों के साए में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें