फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व सभासद की हत्या के आरोप में भाई और भतीजे हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के चमन सिंह बाग रोड निवासी पूर्व सभासद छोटेलाल वर्मा (50) की मौत के तीसरे दिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। छोटेलाल वर्मा के बेटे विकास वर्मा ने चाचा, चाची और उनके पुत्र व बडे़ पिता के लड़के पर एक राय होकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने चाचा सहित दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद छोटेलाल वर्मा की मौत बुधवार की रात पारिवारिक विवाद के दौरान छत से गिरने के कारण हो गई। उनकी पत्नी शोभा वर्मा व दो बेटे विशाल व विकास वर्मा सिलीगुड़ी में मामा की बेटी की सगाई में शामिल होने गए थे। मौत की सूचना पर शुक्रवार की सुबह परिजन पहुंचे। छोटेलाल वर्मा के बेटे विकास ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि चाचा, चाची व बड़े पिता के लड़के ने मिलकर पारिवारिक विवाद में उनकी पिटाई कर हत्या का दी।
आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद बड़े पिता के लड़कों ने शराब पीने से मौत की सूचना दी। वहीं, चाचा के लड़कों ने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट कर चाचा सोनू वर्मा पर हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें