फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 3 दिन बना रहा मौसम, सुबह से शाम तक हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तीन दिनों तक बारिश का मौसम बना रहा, इससे शुक्रवार को भोर से ही रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ में ठीक-ठाक बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की खेती के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया गया है। वहीं, बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही हवा का रुख देख बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुरेश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई है। ये मानसूनी बारिश है। अभी दो-तीन तक बारिश का मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार तापमान में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बारिश से निचली सड़कों पर जलभराव और कच्चे मांगों पर कीचड़ की स्थिति हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विधायक को भेजा पत्र, नाली निर्माण की मांग : विशुनपुरा। विधानसभा बेल्थरारोड अन्तर्गत विशुनपुरा बाजार वासियों ने क्षेत्रीय विधायक हंसू राम को पत्र सौंप कर विशुनपुरा बाजार के उत्तर दिशा में नाली निर्माण की मांग की। कहा कि विशुनपुरा से बिहरा हरपुर जाने वाली सड़क की सतह नीचे है। सड़क पर नाबदान का पानी गिरने तथा बरसात का पानी लग जाता है। इससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। सड़क पर लगे पानी एवं कीचड़ में गिर जाने उनके कपड़े तक खराब हो जाते हैं। एफडीआर तकनीक से लाखों की लागत से बनी सड़क भी खराब हो रही है। हीरा यादव, बदरुद्दीन, सच्चिदानंद सोनी, कमलेश गुप्ता, मुन्ना पांडेय आदि के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें