देवेंद्र का परिवार डेढ़ दशक से बहादुरपुर (कोतवाली थाना क्षेत्र बलिया) स्थित मकान में रहता था। वह गांव में ही रहते थे। बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी बेटी नोएडा और छोटी बेटी कोटा में परीक्षा की तैयारी करती है। दत्तक पुत्र विहान हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।
क्या बोले अधिकारी
मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इसके लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-अनिल झा, एएसपी उत्तरी
हत्या कर शव को छुपाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया था। शरीर के अंगों को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -ओमवीर सिंह, एसपी