फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों से पहले दुल्हन फरार: जयमाल के बाद मंडप में दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा, बैरंग लौटी बरात

Sat, 01 Jun 2024 05:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दौरान जयमाला होने के बाद दुल्हन फरार हो गई। ऐसे में मंडप में बैठे दूल्हे को बैरंग बरात लेकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के पास भाग गई। इससे बरात बिना शादी कराए ही वापस हो गई। मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा होती रही। 

विज्ञापन


यह है मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक मोहल्ले से बरात आई थी। धूमधाम से बरात का स्वागत किया गया। बराती गाजे- बाजे के साथ नाचते-गाते हुए जश्न में डूबे रहे। इसके बाद जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ। 

जयमाल के दौरान हंसी-खुशी वर कन्या ने एक- दूसरे को वर माला पहनाई। इसके बाद फोटो शूट शुरू हुआ तो बराती खाना खाने चले गए। शादी के मंडप में विवाह के अन्य रस्मों की तैयारी होने लगी। वर मंडप में पहुंच गया। कन्या का इंतजार होने लगा। इस बीच काफी देर तक कन्या बाहर नहीं आई तो लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई।
विज्ञापन


लड़की के घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि कन्या कहीं गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी कन्या नहीं आई। जिसके बाद मंडप से दूल्हे को उठना पड़ा। काफी बातचीत के बाद बरात बैरंग वापस हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें