फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़कर लाखों के सिलेंडर चोरी

Tue, 10 Feb 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के  कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोर दो कंप्यूटर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस ने मामले का छानबीन शुरू कर दी है। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की देर रात छत के माध्यम से अस्पताल में घुसे चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया। कंप्यूटर कक्ष से दो कंप्यूटर सेट एक यूपीएस उठा ले गए।
विज्ञापन


जबकि दूसरा यूपीएस छत के रेलिंग पर छोड़कर चले गए । सुबह इसकी जानकारी अस्पताल खुलने के बाद हुई तो केंद्र प्रभारी डा. एके मिश्रा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि चौकीदार धीरज खाना खाने के लिए घर गया था। इसी बीच चोर छत के सहारे अस्पताल परिसर में घुसकर कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ कर करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। बता दें कि करीब 10 दिन पहले अस्पताल की रंगीन टीवी भी चोरी हो गई। जिसकी तहरीर थाने पर दी गई थी।

उधर, नगरा थाना क्षेत्र ताड़ीबड़ागांव स्थित गैस एजेंसी के गोदाम से सोमवार की रात लगभग पांच लाख रुपये के गैस सिलेंडर चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह गैस एजेंसी संचालक को हुई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना क्षेत्र ताड़ीबड़ा गांव में इंडियन गैस की एजेंसी है। सोमवार की रात एजेंसी पर गार्ड नहीं था।
विज्ञापन

चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 302 गैस सिलेंडर 139 रेग्यूलेटर के अलावा चूल्हा व ट्राली गायब कर दिया। सुबह जब पकड़ी थाना क्षेत्र के जनुआन निवासी संचालक उदय कुमार धुसिया गोदाम पर पहुंचा तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे गैस सिलेंडर आदि गायब हैं। गैस संचालक ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें