फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेमनपुर में फेल हुआ सेनानी का इंजन

Fri, 12 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डाउन सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार सुबह सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। शुक्रवार की सुबह 5.13 बजे पहुंची सेनानी एक्सप्रेस ढाई घंटे तक सुरेमनपुर में ही खड़ी रही।
विज्ञापन


अप में जाने वाली मालगाड़ी का इंजन जोड़कर सेनानी को छपरा रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। इससे यात्रियों को काफी फजीहत     झेलनी पड़ी।

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहले से ही 12 घंटे देर से पहुंची थी। गुरुवार की रात 11.50 बजे पहुंचने वाली सेनानी एक्सप्रेस जब दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 5.13 बजे पहुंची तो इंजन फेल हो गया।

इसकी सूचना तत्काल रेलवे कंट्रोल को दी गई। रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर दो घंटे बाद अप मालगाड़ी के आने के बाद उसका इंजन सेनानी एक्सप्रेस में जोड़कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान यात्रियों को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल के साथ ही अन्य आवश्यक सामानों के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें