फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए तीन ने की दावेदारी

Fri, 12 Dec 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा पर शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस बार के चुनाव में कालेज की एक छात्रा ने महामंत्री पद के लिए पर्चा भरा है।
विज्ञापन


सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ कालेज परिसर में पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय प्रशासन के साथ ही कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही।

अध्यक्ष पद के लिए उधम सिंह, भोला तिवारी, मुन्ना यादव,  उपाध्यक्ष पद के लिए अजीत ओझा, राजेश वर्मा और महामंत्री पद के  लिए हेमंत कुमार मिश्र, कुमारी समीक्षा प्रजापति ने पर्चा भरा। पहली बार किसी छात्रा ने महामंत्री पद के लिए पर्चा भरा है।
विज्ञापन


पुस्तकालय मंत्री पद के लिए जितेंद्र कुमार राम और कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

प्राचार्य डा. सत्यप्रकाश सिंह, डा. गनेश पाठक, अनूप श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी डा. शिवेश राय ने बताया कि चार पदों पर सात उम्मीदवारों पर्चा भरा है। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को की जाएगी।

वैध व अवैध प्रत्याशियों की सूची 14 दिसंबर को सूचना पट् पर चस्पा की जाएगी। 21 दिसंबर को मतदान होगा।
नामांकन के दौरान कालेज में एसडीएम राधेश्याम पाठक, सीओ जटाशंकर राव, बैरिया थानाध्यक्ष आत्मायादव, हल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे, रेवती थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, दोकटी राजेश यादव सहित अन्य थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें