लूटपाट के बाद बदमाश बाहर का गेट बंद कर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर खेजुरी थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने मामले में लिखित तहरीर भी पुलिस को सौंप दी है।
थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।