फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुस्साहस: घर में थीं सिर्फ महिलाएं, तभी घुसे छह नकाबपोश, मारपीट कर नकदी-जेवर लूटे; जांच शुरू

Sun, 07 Jun 2026 10:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में दिनदहाड़े छह नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं से मारपीट कर करीब सात हजार रुपये नकद और जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अफसर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश एक मकान में घुस गए और घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट कर नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार खड़सरा बाजार स्थित जिगिरसंड मोड़ के पास लक्की कंप्यूटर दुकान के पीछे संचालक का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के पुरुष सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और मकान में केवल महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान छह नकाबपोश युवक अचानक घर में घुस आए।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश सीधे घर के पीछे पहुंचे, जहां अमीना खातून बैठी थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उनके मुंह पर काला शाल डाल दिया और मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद रोजिदान मौके पर पहुंचीं तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। महिलाओं को डराकर और आतंकित कर आरोपियों ने घर में रखे करीब सात हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया सहित अन्य कीमती आभूषण अपने कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लूटपाट के बाद बदमाश बाहर का गेट बंद कर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर खेजुरी थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने मामले में लिखित तहरीर भी पुलिस को सौंप दी है।

थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें