फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पर कमीशन मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बहुआरा निवासिनी संगीता देवी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लालगंज शाखा प्रबंधक पर लोन के लिए कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। संगीता ने अधिकारियों को पत्र भेजकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद रोजगार पाने के उद्देश्य से विकास खंड मुरली छपरा बहुआरा गांव निवासिनी संगीता देवी ने जिला उद्योग व उद्यमिता विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर पीएमईजीपी के तहत ऋण लेने के लिए सेंट्रल बैंक की लालगंज शाखा पर पत्रावली भेजवाई। संगीता ने आरोप लगाया है कि पहले बैंक मैनेजर ने आज कल करते करते महीना से अधिक समय बीता दिया। अब वह कमीशन मांगने लगे और कमीशन देने से मना करने पर लोन देने से इंकार कर रहे हैं।
संगीता ने जिलाधिकारी के अलावा आरएम सेंट्रल बैंक, उपायुक्त उद्योग, पुलिस अधीक्षक के साथ ही एसडीएम बैरिया को पत्रक देकर बताया है कि अगर उनकी पत्रावली पर एक सप्ताह के अंदर विचार कर ऋण स्वीकृत नहीं किया गया मैं सेंट्रल बैंक लालगंज के सामने आत्मदाह कर लूंगी। शाखा प्रबंधक सुमंत कुमार ने बताया कि मेरे पास इस तरह की कोई पत्रावली नहीं आई है। बताया कि पोर्टल पर आया है, देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें