फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तापमान में गिरावट से ब्रेन हेमरेज, सांस की समस्याएं बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए अशोक मिश्रा 58 वर्ष निवासी दुमदुमा अचानक अचेत होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें इमरजेंसी में पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई है। तापमान में गिरावट की वजह से लोगों में हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज, सांस की समस्या बढ़ी है। हाई बीपी, हाई शुगर के मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे में 72 गंभीर मरीज पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद राहत मिलने पर 21 मरीजों को छुट्टी दे दी, 51 को भर्ती कर लिया।
इसमें सात मरीज ब्रेन हेमरेज, 6 मरीज सीने में दर्द, 5 मरीज लकवा और 11 मरीज हाई बीपी व शुगर के थे। 12 मरीज सांस की समस्या वाले थे। उन्हें आॅक्सीजन लगाने के बाद राहत मिली। 10 मरीज सड़क दुर्घटना वाले भर्ती हुए। इमरजेंसी में अन्य दिनों में 120 मरीज भर्ती होते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1223 मरीज पहुंचे। अन्य दिनों की तुलना में पांच सौ मरीज कम आए। फिजिशियन की ओपीडी में सीने में दर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। फिजिशियन डॉक्टर मनोज कुमार ने मरीजों को ठंड से बचाव के उपाय बताए। कहा कि बदलते मौसम में बच्चे व बुजुर्ग अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। सुबह जल्दी उठने से बचे, गर्म पानी का सेवन करें। सर्दी, जुकाम व खांसी होने पर लापरवाही न बरतें। मेडिकल स्टोर व अप्रशिक्षित चिकित्सक की जगह फिजिशियन की सलाह पर दवा लें।
आर्थो सर्जन डाक्टर संतोष चौधरी ने जोड़ों व हड्डी में दर्द से राहत के लिए मरीजों को कैल्शियम युक्त भोजन करने व गर्म पानी से सिंकाई की सलाह दी। सुबह टहलने से बचने के लिए कहा। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर एके उपाध्याय ने बताया कि इस सीने में जकड़नए सर्दी, जुकाम व खांसी से परेशान मरीज आ रहे हैं। बच्चों को जुकाम में लापरवाही से सीने में जकड़न की समस्या जानलेवा हो जाती है। बच्चों में सर्दी जुकाम को हल्के में न लेकर तत्काल चिकित्सक की सलाह पर दवा लें। बच्चों को टोपी व गर्म कपड़े अच्छी तरह से पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें