फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: चार दिन पूर्व घर से गायब बालक की हत्या कर नदी में फेंका, लोगों में आक्रोश; पहुंची पुलिस

Sun, 01 Feb 2026 03:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

UP News: जिले में बालक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर सहतवार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। नाराज लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अभिषेक प्रजापति की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: सहतवार थाना क्षेत्र चांदपुर नई बस्ती के पास सरयू नदी में चार दिन पूर्व गायब 10 वर्षीय बालक की हत्या कर बदमाशों ने नदी शव फेंक दिया था। शनिवार को नदी में उतराए शव को स्थानीय लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के पुत्र अभिषेक  प्रजापति के रूप में की। 

विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई, मौके पर भारी भीड़ जुट गई। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर सहतवार के अलावा रेवती, बांसडीह की पुलिस मुस्तैद है। परिजनों का रोते -रोते बुरा हाल रहा। 

सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के पुत्र अभिषेक प्रजापति घर से 25 जनवरी को घर से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बावजूद सुराग न लगने पर दादा गणेश प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया कर खोजबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


शनिवार शाम भोजछपरा गांव के सामने सरयू नदी में नाविकों ने एक तैरता हुआ शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें