फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोलेरो और पिकअप की टक्कर में बालक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के कोठिया गांव के समीप बोलेरो-पिकअप के टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
विज्ञापन
नगरा। बेल्थरा मार्ग के कोठिया चट्टी के समीप शनिवार की देर रात पिकअप और बोलेरो की टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी नगरा पहुंचाया। जहां आठ वर्षीय करण राजभर की मौत हो गई। अन्य घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
जिला मुख्यालय की तरफ से मांगलिक कार्यक्रम से लोग बोलेरो से लौट रहे थे। बोलेरो बेल्थरारोड की तरफ जा रही थी। सामने से आ रही पिकअप से कोठिया चट्टी के समीप टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बोलेरो सवार उभांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी विजय शंकर (60), सुरेंद्र राजभर(65), रामबली(55), करण (8) पुत्र सोहन राजभर निवासी हरिपुर थाना केजुरी, कृष्णा राजभर(15), रामाधार राजभर (60)तथा रितेश राजभर(24) , बोलेरो चालक अमरेश पांडेय (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक रामधर तिवारी (45) निवासी वाराणसी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास व राहगीर जुट गए। उनकी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहंुची। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए पीएचसी भेजा गया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें