बलिया। नरही पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर फजल उर्फ करिया (23) को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि नरही पुलिस टीम बृहस्पतिवार की रात में गश्त कर रही थी। करीब 11.45 बजे के बाद नरही-कारो रोड के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के पीछा करने पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश फजल उर्फ करिया निवासी तेतारपुर थाना नरही के दाहिने पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश पर नरही थाना पर पशु क्रूरता के कई मामले दर्ज हैं और 25 हजार का इनाम भी घोषित है।